Sunday, September 24, 2023
Homeउज्जैन एक्टिविटीरुद्र चण्डी महायज्ञ की हुई पूर्णाहुति

रुद्र चण्डी महायज्ञ की हुई पूर्णाहुति

उज्जैन। स्वामी करपात्री महाराज की स्मृति में चूरू राजस्थान में रुद्र चण्डी महायज्ञ एवं विराट संसत सम्मेलन की पूर्णाहुति हुई। इस आयोजन में महाकाल की नगरी उज्जैन से भी शामिल होने के लिए श्रद्धालु पहुंचे।

इस मौके पर श्रीधरानन्द सरस्वती महाराज ने अपने आशीर्वचन में यज्ञ की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि यज्ञ करने से वर्षा होती है यह उज्जैन के भक्तों ने प्रत्यक्ष देखा।

कार्यक्रम संयोजक गोपाल शास्त्री ने यहां आए सभी सन्तों का सम्मान करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। आयोजन में महाकाल लोक नगरी उज्जैन के अनेक लोग उपस्थित रहे।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर