Notice: Undefined variable: _SESSION in /home/u937512882/domains/avnews.in/public_html/index.php on line 1
लाड़ली बहना योजना: भुगतान के लिए नया शेड्यूल जारी
Sunday, October 1, 2023
Homeउज्जैन समाचारलाड़ली बहना योजना: भुगतान के लिए नया शेड्यूल जारी

लाड़ली बहना योजना: भुगतान के लिए नया शेड्यूल जारी

आधार से जुड़े नए खातों में भी आएंगे एक हजार रुपए

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में जिले की 3 लाख 20 हजार से अधिक महिलाओं के पंजीयन हुए थे। इनमें से लगभग 18 हजार महिलाओं के खाते 10 जून तक आधार से लिंक नहीं हो पाए थे। ऐसे जितने भी खाते आधार से लिंक हो चुके है। उनमें भुगतान की राशि का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पात्र महिलाओं को एक हजार रूपये का भुगतान आवेदिका के स्वयं के आधार लिंक डीबीटी इनेबल्ड बैंक खाते मे किया जाना है। 10 जून को जिले में करीब 3 हजार महिलाओं के खाते में लाड़ली बहना योजना राशि के एक हजार रुपए ट्रांसफर किए जा चुके है। शेष रही महिलाओं के बैंक खातों को जिले में लगातार डीबीटी इनेबल्ड किया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नए डीबीटी इनेबल्ड खातों की भुगतान प्रक्रिया का शेड्यूल जारी किया गया है। नए डीबीटी सक्रिय खातों की लॉगिन पर उपलब्धता भुगतान आदेश डिजिटल हस्ताक्षर कर बैंक को प्रेषित करने की समय-सीमा भी निर्धारित कर दी गई है।

आज से शुरू होगी खाते में राशि आना

9 जून से 14 जून के मध्य जिन महिलाओं के खातों को आधार से जोड़ा गया है। उनके बैंक खाते में योजना की एक हजार रुपए की राशि आज 15 जून से ट्रांसफर होना शुरू हो जाएगी। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खाते में रुपए आएंगे। इसी तरह 15 से 18 जून तक किए गए इनेबल्ड खातों में 19 जून को प्रात: 9 बजे से शाम 5 बजे तक राशि डलेगी। वहीं 19 से 21 जून तक किए गए आधार से लिंक खातों में 12 जून को प्रात: 9 बजे से शाम 5 बजे तक रुपए आएंगे। इसी प्रकार 22 से 25 जून तक किए गए डीबीटी इनेबल्ड खातों में 26 जून को प्रात: 9 बजे से शाम 5 बजे तक राशि आएगी

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर