लोकसभा 65 सेकंड में ही स्थगित

नईदिल्ली, एजेंसी। बजट सत्र में गुरुवार को भी दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ। लोकसभा में कार्यवाही शुरू होते ही सांसदों ने नारेबाजी की। ऐसे में स्पीकर ओम बिरला ने 65 सेकंड के अंदर ही कार्यवाही दोपहर तक स्थगित कर दी गई। राज्यसभा में भी कार्यवाही के दौरान हंगामा हुआ। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने एलओपी खडग़े से कहा- 4 दिन हो गए। राहुल गांधी नियम नहीं मानते, आप उन्हें समझाते क्यों नहीं। इसके पहले विपक्षी सांसदों ने मल्लिकार्जुन खडग़े के ऑफिस में संसद की कार्यवाही के लिए रणनीति पर चर्चा की। राहुल गांधी भी इस बैठक में मौजूद थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अब राज्यसभा में होगा पीएम का भाषण
पीएम मोदी राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब दे सकते हैं क्योंकि चर्चा जारी है। राज्य सभा में भाजपा सांसद सदानंद मास्टर ने धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया था। यह प्रस्ताव 28 जनवरी को बजट सत्र की शुरुआत के मौके पर दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अभिभाषण के जवाब में आया है।










