Wednesday, October 4, 2023
Homeउज्जैन एक्टिविटीलोको पायलट जितेंद्र ठाकुर मुंबई में हुए सम्मानित

लोको पायलट जितेंद्र ठाकुर मुंबई में हुए सम्मानित

उज्जैन। उत्कृष्ट कार्य हेतु पश्चिमी रेलवे के उज्जैन मुख्यालय के सहायक लोको पायलट जितेंद्रसिंह ठाकुर को मुंबई में पुरस्कृत किया गया।

श्री ठाकुर ने 28 मार्च को गाड़ी क्रमांक 09354 के क्षिप्रा पुल पर खड़ी हो जाने पर कठिन परिस्थितियों में पुल के बीच जाकर चेन पुल रिसेट कर गाड़ी को तत्परता से चलवाया था।

पश्चिमी रेलवे के महाप्रबन्धक अशोक कुमार मिश्रा ने ठाकुर को मार्च माह का उत्कृष्ट कर्मचारी प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। जानकारी लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के जी.पी. लकवाल ने दी।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर