Friday, September 22, 2023
Homeउज्जैन समाचारउज्जैन पहुंची वंदे भारत ट्रेन, स्टेशन पर हुआ स्वागत

उज्जैन पहुंची वंदे भारत ट्रेन, स्टेशन पर हुआ स्वागत

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन उज्जैन। देश में स्वदेशी तकनीक से विकसित की गई सेमी हाईस्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को रानी कमलापति भोपाल स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके पहले उज्जैन रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन के स्वागत की सुबह से तैयारियों की जा रही थी। इस दौरान पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के डीआरएम भी यहां पहुंचे थे और उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया।

मालवा की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार सुबह 10.30 बजे विधिवत उद्घाटन किया। इसके बाद यह ट्रेन भोपाल से होते हुए दोपहर तक उज्जैन पहुंची। इसके पहले उज्जैन स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन के प्रथम आगमन पर स्वागत की तैयारियां की जा रही थी। उज्जैन स्टेशन के मुख्य द्वार को आर्टिफिशियल के अलावा सेवंती के फूलों से सजाया गया था।स्टेशन परिसर में जगह-जगह फूल की लडिय़ां लगाई गई थी। मुख्य प्रवेश द्वार को फूलों से सजाया गया था। इसके अतिरिक्त मुख्य द्वार के ठीक सामने वंदनवार द्वार लगाया गया था।

जिस स्थान पर वंदे भारत ट्रेन का आगमन होना था वहां उन्होंने रेलवे के अधिकारी और स्टाफ को विशेष साफ-सफाई करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने ट्रेन के आगमन के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों के आगमन और अन्य तैयारियों की भी जानकारी ली।

कल के सफर के लिए बुकिंग शुरू

स्टेशन मास्टर मुकेश जैन ने बताया कि वंदे भारत इनोग्रेशन रन के दौरान मंगलवार दोपहर सवा एक बजे के लगभग वंदे भारत एक्सप्रेस उज्जैन स्टेशन पर पहुंचेगी। कल 28 जून से इंदौर-भोपाल वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस का नियमित संचालन शुरू हो जाएगा। यह ट्रेन रविवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलेगी। आज इसका इनोग्रेशन रन है और कल से संचालन शुरू होगा। इसके लिए आज से बुकिंग शुरू हो गई है।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर