वाहन की टक्कर से युवक की मौत
उज्जैन। इंदौर रोड़ फोरलेन पर पंथपिपलई में सांवेर के युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया सांवेर के टाकून गांव का रहने वाला रवि पिता सत्यनारायण बैरागी मंदिर का पुजारी है। वह रविवार को महाकाल दर्शन के लिए बाइक से उज्जैन आया था। रात में लौटते समय उसकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ट्रेन से मजदूर के पैर का पंजा कटा
उज्जैन। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर ६ पर भोपाल से काम की तलाश में आए मजदूर के पैर का पहियां कट गया। जीआरपी पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मिली जानकारी के अनुसार पवन पिता वीरेंद्र प्रसाद मजदूरी के लिए उज्जैन आया था। वह भोपाल ट्रेन से उतरा और रेलवे ट्रैक क्रॉस कर रहा था। इसी दौरान ट्रेन आ गई वह बचने के लिए भागा लेकिन एक पैर पीछे रह गया और ट्रेन की चपेट में आ गया।
घरेलू विवाद में पत्नी को लाठी से पीटा
उज्जैन। घरेलू विवाद में पति ने पत्नी को बुरी तरह लाठी से पीट दिया। सिर में चोंट आने पर पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती किया है। पुलिस ने बताया आरती पति तुफान निवासी बडी तिलावद की ११ साल पहले विवाह हुआ है। उसके तीन बच्चे हैं रविवार रात खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद तुफान ने पत्नी आरती को लाठियों से पीट दिया। सिर में गंभीर चोंट होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया है।