Sunday, September 24, 2023
HomeदेशVirat Kohli ने छोड़ी टेस्ट की कप्तानी

Virat Kohli ने छोड़ी टेस्ट की कप्तानी

विराट कोहली ने टेस्ट की कप्तानी भी छोड़ दी है। उन्होंने शनिवार को इसकी घोषणा की। कोहली ने यह फैसला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद लिया है। इस सीरीज में टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के हाथों 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था। कोहली ने कप्तानी छोड़ने का एलान सोशल मीडिया पर किया।

इसी के साथ कोहली ने पिछले तीन महीने के अंदर तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ी दी है। उन्होंने टी-20 विश्व कप के बाद टी-20 फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी थी। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से पहले उन्हें वनडे की कप्तानी से हटाया गया था। अब कोहली ने टेस्ट की कप्तानी भी छोड़ दी है।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर