Notice: Undefined variable: _SESSION in /home/u937512882/domains/avnews.in/public_html/index.php on line 1
विवाद के बाद फांसी लगाकर दी जान
Monday, October 2, 2023
Homeइंदौर समाचारविवाद के बाद फांसी लगाकर दी जान

विवाद के बाद फांसी लगाकर दी जान

इंदौर। एमआइजी इलाके में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। वह पिछले कुछ दिनों से शराबखोरी कर रहा था। काम पर भी नहीं जा रहा था। पत्नी ने इसे लेकर उसे रोका टोका था।

मिली जानकारी के अनुसार मामला एमआइजी थाना क्षेत्र के जगजीवन राम नगर का है। मृतक का नाम रमेश पिता शिवनारायण है। उसकी सैलून की दुकान है रविवार को उसने घर में ही फांसी लगा ली। रिश्तेदार आकाश के अनुसार पिछले कुछ दिनों से वह काफी शराब पी रहा था। इसे लेकर घर में विवाद भी हो रहे थे। वह अपनी दुकान पर नहीं जा रहा था। इसे लेकर पत्नी ने नाराजगी भी जताई थी। इसी वजह से वह गुस्सा हो गया उसने गुस्से में जान लेवा कदम उठा लिया।

युवक को मारा चाकू

इंदौर। एमआईजी इलाके में एक ही युवक पर उसके परिचित ने चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। वह आधी रात को चाय पीने के लिए गया था, वहीं पर परिचित मिला और आधी रात को घूमने का विरोध किया। एमआईजी थाने में फरियादी संदीप पिता जसवीर सिंह भुल्लर निवासी एमआइजी कॉलोनी की शिकायत पर आरोपी मनमीत सिंह निवासी गुरुद्वारा के पीछे एलआईसी कॉलोनी के खिलाफ गंभीर चाकूबाजी की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

फरियादी ने बताया कि वह बीती रात चाय पीने के लिए गया था। तभी आरोपी उसे मिला उसने पूछा कि वह आधी रात को क्यों घूम रहा है, तो संदीप ने कहा कि वह चाय पीने आया है। तब आरोपी ने कहा कि सरदार होकर आधी रात को घूमते हो यह तुम्हें शोभा नहीं देता। संदीप ने इस बात का विरोध किया तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान आरोपी मनमीत ने चाकू निकालकर उस पर
हमला कर दिया।

धर्म परिवर्तन का आरोप, युवक ने थाने पहुंच शिकायत की…

इंदौर। शहर में धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। यह मामला खुड़ैल थाने का है। यहां एक युवक ने पुलिस को बताया कि उसका नाम मोहित है और शैल नाम का एक व्यक्ति उसे धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बना रहा है। ऐसा वह कई दिनों से कर रहा है। मोहित ने आरोप लगाया कि शैल उसे कई तरह के लालच दे रहा है। मोहित के साथ हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता भी थाने पर पहुंचे। पुलिस का कहना है जल्द ही मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर