Advertisement

वेलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड या बीवी को गिफ्ट में दें ये चीजें

वैलेंटाइन वीक हर साल फरवरी के दूसरे हफ्ते में मनाया जाता है। इस पूरे हफ्ते में रोज डे, प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे, प्रॉमिस डे, हग डे, किस डे और वैलेंटाइन डे जैसे खास दिन आते हैं। वैलेंटाइन डे को प्यार जताने का सबसे खास दिन माना जाता है। इस दिन लोग अलग-अलग तोहफों और सरप्राइज के साथ अपने प्यार का इजहार करते हैं। ऐसे में, सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि पार्टनर को ऐसा क्या गिफ्ट दिया जाए, जो उन्हें सच में स्पेशल फील कराएं। अगर आप भी अपनी गर्लफ्रेंड या वाइफ के लिए किसी खास तोहफे की तलाश में हैं, तो आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ गिफ्ट आइडिया बताने जा रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

पर्सनलाइज्ड गिफ्ट्स अगर आप अपने पार्टनर को कुछ अलग और यादगार देना चाहते हैं, तो पर्सनलाइज्ड गिफ्ट्स सबसे अच्छा विकल्प होते हैं। इसके लिए आप उन्हें पर्सनलाइज्ड फोटो फ्रेम, नाम वाला मग, कुशन या की-चेन दे सकते हैं। इन गिफ्ट्स की खास बात यह होती है कि इनमें आपकी भावनाएं जुड़ी होती हैं और सामने वाले को यह एहसास होता है कि आपने उनके लिए खास मेहनत की है

ड्रेस गिफ्ट करें वैलेंटाइन डे के मौके पर ड्रेस गिफ्ट कर सकते हैं. आप उनकी पसंद को ध्यान में रखते हुए प्लेन, प्रिंटेड, फ्लोरल या एलिगेंट पार्टी वियर ड्रेस सेलेक्ट कर सकते हैं.

Advertisement

हैंडमेड गिफ्ट्स हैंडमेड गिफ्ट्स आज भी दिल जीतने का सबसे आसान तरीका माने जाते हैं। आप अपने हाथों से एक प्यारा सा कार्ड बना सकते हैं, कोई स्केच या पेंटिंग बना सकते हैं या फिर एक छोटा सा फोटो एल्बम तैयार कर सकते हैं। इसमें अपनी पुरानी यादों और छोटे मैसेज को जोड़कर आप अपने पार्टनर को इमोशनल सरप्राइज दे सकते हैं।

ज्वेलरी और एक्सेसरीज वैलेंटाइन वीक पर ज्वेलरी देना हमेशा एक सेफ और पसंदीदा ऑप्शन माना जाता है। आप अपनी पार्टनर को प्यारा सा नेकलेस, इयररिंग्स, ब्रेसलेट या फिंगर रिंग दे सकते हैं। आप उनकी पसंद के मुताबिक इसका डिजाइन सेलेक्ट कर सकते हैं। वे जब भी इसे पहनेंगी, तो उन्हें आपके प्यार का एहसास होगा।

Advertisement

साथ समय बिताएं सिर्फ चीजें ही नहीं, बल्कि साथ बिताया गया समय भी एक बेहतरीन गिफ्ट होता है। आप अपने पार्टनर के लिए डिनर डेट प्लान कर सकते हैं, मूवी नाइट या छोटी ट्रिप का सरप्राइज दे सकते हैं। ऐसे गिफ्ट्स यादों के रूप में लंबे समय तक साथ रहते हैं और रिश्ते को और मजबूत बनाते हैं।

DIY गिफ्ट्स अगर आप अपने वैलेंटाइन गिफ्ट में कुछ अलग और पर्सनल टच जोड़ना चाहते हैं, तो DIY यानी खुद से बनाए गए गिफ्ट्स एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। आप अपने पार्टनर के लिए हाथ से बना कार्ड, फोटो कोलाज, मेमोरी जार या फिर “ओपन व्हेन” लेटर्स तैयार कर सकते हैं। ऐसे गिफ्ट्स में मेहनत और भावनाएं दोनों शामिल होती हैं, जो पार्टनर को खास महसूस कराती हैं। DIY गिफ्ट्स यह दिखाते हैं कि आपने सिर्फ पैसे नहीं, बल्कि समय और दिल से गिफ्ट दिया है।

Related Articles

Write a review