शक डालता है रिश्तों में दरार, इस आदत को सुधारना जरुरी

By AV NEWS

भरोसा हर रिश्‍ते की नींव होता है। पति-पत्‍नी के रिश्‍ते में तो यह उतना ही जरूरी है जितना दोनों के बीच प्‍यार होना।  यदि उनके बीच शक आ जाए तो रिश्‍ता बिखरने में देर नहीं लगेगी। एक पार्टनर दूसरे पार्टनर की अनदेखी करने लगता है, उस पर भरोसा नहीं करता है, एक दूसरे को समझाने की कोशिश ज्यादा करते हैं और समझने की कोशिश कम करते हैं। इन सभी बातों के चलते इन रिश्तों में शक और दरार की स्थिति उत्पन्न होती है। चलिए जानते हैं कि आप कैसे अपने रिश्ते से शक की समस्या को दूर कर सकते हैं।

शक के लक्षण

  • किसी के भी साथ रिलेशंस अच्छे ना होना।
  • अपने करीबी लोगों पर विश्वास न करना।
  • हमेशा उदास और अकेले रहना।
  • दिमाग में केवल यही चलना कि मेरे साथ ठगी या धोखाधड़ी हो सकती है।
  • अपने साथ काम करने वाले लोगों को शक की नज़र से देखना।

कैसे करें शक की बीमारी को दूर 

  • अगर आपको पता है कि आपको शक करने की आदत है तो उसे दूर करने की खुद कोशिश करें। इसके लिए आप उस अनुभव को याद करें, जिससे कभी आपके विश्वास को ठेस पहुंची हो और आपको लगा हो कि इस घटना के बाद से मैं इस समस्या का शिकार हुआ हूं। जैसे ही आप इस समस्या की जड़ ढूंढ लेंगे वैसे ही आप खुद को इसे बचा भी सकते हैं।
  • सकारात्मक दृष्टिकोण रखने वाले लोगों से संपर्क बढ़ाएं और उनकी अच्छी बातों से अपने अंदर बदलाव लाने की कोशिश करें।
  • हमेशा याद रखें कि भरोसे करने वाला गलत नहीं होता बल्कि धोखा देने वाला गलत होता है। अगर आपको लगता है कि सामने वाले ने आपको धोखा दिया है तो अपने मन में ग्लानि की भावना ने आने दें।
  • अगर किसी व्यक्ति को देखकर आपके मन में शक है तो उस शख्स से बातचीत करके अपनी गलतफहमी को दूर करें।
  • एक बुरी घटना के चलते टूटे भरोसे का प्रभाव अपने भविष्य में बनने वाले रिश्तों पर ना आने दें दूसरों को भी मौका दें।
  • अगर इन प्रयासों के बावजूद भी आपको लगे कि आप में कोई बदलाव नहीं आ रहा है तो आप किसी मनोवैज्ञानिक सलाहकार की मदद भी ले सकते हैं। इसके लिए संकोच ना करें।
Share This Article