शराब के साथ जहर पीकर जान दे दी

उज्जैन। दाउदखेड़ी के एक युवक ने शराब के साथ जहर पीकर जान दे दी। दाउदखेड़ी के 32 वर्षीय वीरेंद्र पिता भारत सिंह ने बुधवार को सुबह से ही आगर रोड स्थित शराब दुकान पर पहुंच गया। दिनभर उसने छककर शराब पी। शाम को भाई को फोन कर बताया कि उसने शराब में मिलाकर जहर भी पी लिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Advertisement
भाई व अन्य परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां गुरुवार देर रात इलाज के दौरान वीरेंद्र की मौत हो गई। वीरेंद्र शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। घटना का कारण फिलहाल सामने नहीं आया है। चिमनगंज पुलिस ने शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
Advertisement









