शिवराज कैबिनेट का बड़ा फैसला,सितंबर में बिजली का बिल आएगा जीरो

By AV NEWS

गैस सिलेंडर सावन में खरीदा है तो 500 रुपये वापस मिलेंगे

कई अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी

गैस सिलेंडर 450 रुपए में मिलेगा

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में गुरुवार को कैबिनेट की बैठक हुई। जिसमें कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। बैठक में हुए फैसलों की जानकारी देते हुए प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जानकारी देते हुए कहा कि सीएम शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक हुई।

जिसमें कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को कैबिनेट बैठक में बताया कि सावन माह के रसोई गैस सिलेंडर के 500 रुपए महिलाओं को लौटाए जाएंगे। बहनों के आधार से लिंक खाते में यह राशि DBT (डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर) के जरिए लौटाई जाएगी। सावन में गैस सिलेंडर 450 रुपए में देने का निर्णय लिया गया है।

बुधवार को ही कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया गया कि सितंबर में गरीबों का बिजली का बिल जीरो आएगा। इसके साथ ही सावन के महीने में बहनों को मिलने वाला गैस सिलेंडर 450 रुपए में मिलेगा।

मंगलवार को राजधानी भोपाल स्थित सीएम हाउस में कैबिनेट की बैठक में एक और बड़े प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। दरअसल भोपाल दक्षिण पश्चिमी हिस्से में नया बाईपास बनने जा रहा है। करीब 300 करोड रुपए की लागत से बनने वाले बाईपास से इंदौर और नर्मदा पुरम के बीच की दूरी करीब 25 किलोमीटर कम हो जाएगी।

प्रदेश के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र इंदौर और मंडीदीप औद्योगिक क्षेत्र भोपाल के बीच बेहतर कनेक्टिविटी बनेगी। जबलपुर और नर्मदापुरम से इंदौर-मुंबई की ओर जाने वाले यातायात में मदद मिलेगी। जबलपुर और नर्मदापुरम की ओर से इंदौर आने वाले वाहनों की दूरी लगभग 25 किमी कम होगी।

इसके अलावा भोपाल शहर से उन्हें नहीं गुजरना पड़ेगा।पश्चिमी बायपास के बनने के बाद उत्तर-पूर्व बायपास से ये मिलेगा। भोपाल के रिंग रोड की तरह भी काम करेगा। जमीन अधिग्रहण के लिए 460 करोड़ रुपए का प्रावधान रहेगा। करीब 40 करोड़ रुपए सुपरविजन चार्जेज होंगे।

इन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर – 

सितंबर में बिजली का बिल जीरो आएगा।

सावन के महीने में बहनों को मिलने वाला गैस सिलेंडर 450 में मिलेगा कैबिनेट ने दी मंजूरी।

आशा पर्यवेक्षक के सम्बंध में राशि बढ़ाने को कैबिनेट की मंजूरी।

रीवा में जवा नया अनुभाग बना , कैबिनेट ने दी मंजूरी।

पश्चिम भोपाल बायपास के निर्माण को कैबिनेट की मंजूरी।

कैबिनेट की इन योजनाओं को भी स्वीकृति…

रीवा में नया अनुविभाग, 12 पद स्वीकृत

रीवा जिले में नया अनुविभाग जवा बनाया गया। इसके लिए 12 पद स्वीकृत किए गए हैं। 100 पटवारी हलके शामिल करने का निर्णय लिया गया।मेधावी विद्यार्थी योजना की वार्षिक आय सीमा को 6 लाख रुपए से बढ़ाकर 8 लाख रुपए किया गया।

कपास के व्यापरियों के मंडी शुल्क को 31 मार्च 2024 तक के लिए घटाकर 0.50 रुपए करने का निर्णय लिया गया।
गुर्जर कल्याण के लिए देव नारायण बोर्ड के गठन को मंजूरी दी गई।

आशा कार्यकर्ताओं की प्रोत्साहन और सेवानिवृत्ति राशि बढ़ी

आशा कार्यकर्ताओं की प्रोत्साहन राशि को 2000 रुपए से बढ़ाकर 6000 रुपए करने की मंजूरी दी गई। हर साल 1000 रुपए की बढ़ोतरी होगी।

आशा पर्यवेक्षकों की प्रोत्साहन राशि को 350 रुपए से बढ़ाकर रुपए 500 करने और अधिकतम 15000 रुपए प्रतिमाह करने की मंजूरी दी गई।

शहरी आशा पर्यवेक्षकों की सेवानिवृत्ति पर दी जाने वाली राशि को 20000 रुपए से बढ़ाकर 100000 रुपए करने की मंजूरी दी गई।

15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक खेलों का आयोजन

15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक जिला, संभाग और राज्य स्तर पर बड़े पैमाने पर खेलों का आयोजन किया जाएगा।

नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों और नगर निगमों में कायाकल्प योजना के अंतर्गत शहरों की सड़कों के लिए 1200 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई।

बैगा, भारिया और सहरिया जनजाति के लिए लाड़ली बहना योजना का लाभ देने का निर्णय लिया गया।

रतलाम के सैलाना और छतरपुर के लवकुशनगर में दो नवीन समूह नल जल योजनाओं को स्वीकृति दी गई।

Share This Article