Friday, September 22, 2023
Homeउज्जैन समाचारशिव ज्योति अर्पणम्… तैयारियों में जुटे कर्मचारी

शिव ज्योति अर्पणम्… तैयारियों में जुटे कर्मचारी

शिव ज्योति अर्पणम्… तैयारियों में जुटे कर्मचारी

उज्जैन। 18 फरवरी महाशिवरात्रि पर्व पर शिव ज्योति अर्पणम् महोत्सव में शिप्रा नदी के घाटों पर 21 लाख दीप प्रज्वलित करते हुए विश्व कीर्तिमान बनाया जाएगा।

इसके लिए नगर निगम द्वारा युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। घाटों पर प्रज्जवलित किये जाने वाले दीपों का पैकिंग कार्य प्रारंभ हो गया है। प्रत्येक बॉक्स में 225 दीपों को पैक किया जा रहा है।

प्रत्येक बॉक्स के साथ तेल की बोतल, रूई बत्ती एवं मोमबत्ती किमची उपलब्ध करवाई जाएगी। यह कार्य नगर निगम कर्मचारी एवं महिला बाल विकास की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा किया जा रहा है। किमची पर मोमबत्ती लगाई गई है। इसी से दीयों को प्रज्जवलित किया जाएगा।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर