Wednesday, October 4, 2023
Homeउज्जैन एक्टिविटीश्रमिक दिवस पर शिविर और कार्यक्रम आयोजित

श्रमिक दिवस पर शिविर और कार्यक्रम आयोजित

उज्जैन। 1 मई को मजदूर दिवस पर शहर में कई आयोजन किए गए। इसमें राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विशेष श्रम सेवा शिविर लगाया गया। वहीं दिगंबर जैन महिला परिषद द्वारा भी कार्यक्रम रखा गया।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश आर.के. वाणी के निर्देश पर अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस से विशेष श्रमिक सेवा सप्ताह का आरंभ हुआ। इसमें पहले दिन विधिक साक्षरता व जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया।

विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कपिल भारद्वाज द्वारा श्रम विभाग के समन्वय से आयोजित कार्यक्रम में उपस्थिति श्रमिकों को उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि शासन द्वारा श्रमिकों के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। इसके अलावा उन्हें योजनाओं में पंजीयन की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित श्रमिकों का स्वागत किया गया। इस दौरान सहायक श्रम आयुक्त बी.पी. सिंह, जिला विधिक सहायता अधिकारी चंद्रेश मंडलोई, लेबर इंस्पेक्टर बी.एल. राठौर, श्रम निरीक्षक सुमित उच्चारिया, पैरालीगल वॉलंटियर एस.एस. नारंग उपस्थित रहे।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर