Advertisement

श्रावण में बढ़ी दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या

मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन श्रावण अधिक मास में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की संख्या निरंतर बढ़ रही हैं। रोज हजारों श्रद्धालुजन बाबा महाकालेश्वर के अलावा अन्य मंदिरों पर दर्शन करने के लिए अन्य प्रदेशों से पहुंच रहे हैं। इसके अलावा श्रावण अधिक मास होने के कारण 84 महादेव, नौ नारायण, सप्त सागर के दर्शन करने के लिए हजारों की संख्या में महिलाएं पहुंच रही हैं। इससे सभी मंदिरों के आसपास भारी भीड़ दिखाई पड़ रही हैं।

जिन क्षेत्रों में 84 महादेव मंदिर है, वहां पर दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का तांता लग रहा है। मंदिरों के समीप मैजिक, ई-रिक्शा, ऑटो आदि वाहन के खड़े होने से यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। कुछ क्षेत्रों एक से अधिक महादेव मंदिर है। इसलिए वहां पर श्रद्धालुओं को दर्शन करने में ज्यादा समय लगता है। जबकि जहां पर एक-दो मंदिर है, वहां पर दर्शन करने में ज्यादा समय नहीं लगता।

Advertisement

अंकपात मार्ग पर वाहनों का जमावड़ा

अंकपात मार्ग पर विष्णु सागर के समीप 84 महादेव मंदिर में से चार मंदिर शामिल हैं। इसलिए विष्णु सागर सामने से लेकर चित्रगुप्त मंदिर जाने वाले मार्ग पर वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है। लेकिन इस क्षेत्र में वाहनों को व्यवस्थित रूप से खड़ा करवाया जाने के लिए एक भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं रहता है। जिससे कई बार आवागमन व्यवस्था प्रभावित होती है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें