Advertisement

श्रीराम की निकली बारात में झूमे भक्त

उज्जैन। सामाजिक न्याय परिसर के रामलीला मैदान में चल रही रामलीला में 11 अक्टूबर को भगवान श्रीराम की बारात निकली। रामराज्य की घोषणा हुई और भगवान श्रीराम माता जानकी और लक्ष्मणजी के साथ वन को गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

रामलीला प्रारंभ अवसर पर भागवत कथा वाचक अखिलेश महाराज, राकेश खांडेकर, जगदीश शर्मा, शांतिलाल जैन, नलिन खंडेलवाल, राधेश्याम राठौर, केबी आठे, दशरथ पटेल, विजयसिंह पटेल, सुनील पिठवे द्वारा श्रीराम, लक्ष्मण माता जानकी की आरती की गई।

संरक्षक उल्लास वैध, भगवान शर्मा, संयोजक सोनू गेहलोत, ईश्वर पटेल, प्रशांत शर्मा, चरणजीतसिंह कालरा मौजूद रहे। यह जानकारी संस्कार मंच के मीडिया प्रभारी विशाल पंचाल ने दी।

Advertisement

कुटुंब प्रबोधन विषय पर उद्बोधन आज

उज्जैन। भगवान श्रीराम की लीलाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित हो रही लाइट एंड साउंड श्रीरामलीला के दौरान वैचारिक अनुष्ठान कार्यक्रम में आज दोपहर 2 बजे पं. श्याम मनावत का कुटुंब प्रबोधन विषय पर व्याख्यान आयोजित किया जाएगा।

Advertisement

संस्कार मंच के अध्यक्ष ईश्वर पटेल ने बताया कि 8 से 16 अक्टूबर तक प्रतिदिन संध्याकाल 7 से 9 बजे तक श्री रामलीला का आयोजन किया जा रहा है, वहीं दोपहर के समय में विभिन्न विषयों पर वक्ताओं द्वारा व्याख्यान के माध्यम से युवाओं सहित अन्य वर्गों को प्रेरित किया जा रहा है। बुधवार को आयोजित व्याख्यान के दौरान पं. मनावत कुटुंब प्रबोधन पर शहर के परिवारों को प्रेरित करेंगे।

Related Articles

Write a review