Notice: Undefined variable: _SESSION in /home/u937512882/domains/avnews.in/public_html/index.php on line 1
श्रीराम राष्ट्रधर्म महायज्ञ की पूर्णाहुति आज होगी
Monday, October 2, 2023
Homeउज्जैन एक्टिविटीश्रीराम राष्ट्रधर्म महायज्ञ की पूर्णाहुति आज होगी

श्रीराम राष्ट्रधर्म महायज्ञ की पूर्णाहुति आज होगी

उज्जैन। देश को हिंदू राष्ट्र बनाने तथा राष्ट्र की उन्नति की मंगल कामना के साथ श्रीराम राष्ट्रधर्म महायज्ञ का पांच दिवसीय आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को इसकी पूर्ण आहुति आज होने जा रही है। पंचकुंडी यज्ञ में 5 दिन में सवा लाख आहुतियां दी जाएगी। महंत रामेश्वरानंद ब्रह्मचारी महाराज के आतिथ्य में देश तथा विश्व शांति एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से तथा देश को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने की कामना से यह यज्ञ किया जा रहा है।

आजमपुरा क्षेत्र स्थित भवानी माता मंदिर के विक्रम पर्वत पर अद्वैत वेदांत आश्रम में श्रीराम राष्ट्रधर्म महायज्ञ का आयोजन करवाया जा रहा है। शंभू पंच अग्नि अखाड़ा के महंत ने बताया कि यह महायज्ञ सतत 5 दिनों तक वैदिक आचार्य पंडित हरिओम अग्निहोत्री के द्वारा करवाया जा रहा है। पांच दिवसीय यज्ञ में पांच कुंडी यज्ञ बनाकर सवा लाख आहुतियां हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए डाली जा रही है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संविधान में हिंदी राष्ट्र के नियम को लागू करने की मांग भी संत कर रहे हैं। आज महायज्ञ की पूर्णाहुति होगी इसमें संत महात्मा शामिल होगे। यहां विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर