उज्जैन। श्री दिगंबर जैन सोशल ग्रुप अरिहंत उज्जैन के सदस्यों का वर्ष 2022 का स्वागत समारोह कन्हैया परिसर, सेठीनगर उज्जैन में अध्यक्ष राकेश बुखारिया के सान्निध्य में प्रारम्भ किया गया। इसमें सभी उपस्थित सदस्यों ने अपना एवं परिवार का परिचय कराया। इन्द्रा बुखारिया, सुलोचना सेठी, अनिता बुखारिया, सीमा जैन ने मंगलाचरण, कु. काव्या जैन ने नृत्य एवं ख्याति जैन ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। तत्पश्चात ग्रुप सदस्यों के नवयुगल दम्पति सत्यम-पूर्वी जैन एवं अभिमीत-ख्याति जैन का माला तिलक से सम्मान किया गया। पश्चात हाउजी, प्रश्नोत्तरी, गीत, गजल, शायरी आदि की प्रस्तुति दी गई।A
श्री दिगंबर जैन सोशल ग्रुप अरिहंत उज्जैन की साधारण सभा एवं कार्यकारिणी का मनोनयन

जरूर पढ़ें