उज्जैन। श्री महाप्रभुजी की बैठक पर श्री वल्लभ वैष्णव मंडल, महिला एवं युवा मंडल के संयुक्त तत्वाधान में दिव्येश बाबा साहब के सानिध्य में 81 लोगों ने ब्रह्म संबंध लिया।
इस अवसर पर दिव्येश बाबा साहब ने सभी उपस्थित जनसमुदाय को आशीर्वाद देते हुए ब्रह्म संबंधित ज्ञान दिया। धर्म के रास्ते पर चलने की नई पीढ़ी से वचन लिया। वैष्णव को उनके धर्म के नियमों का पालन एवं पुष्टि मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।
81 लोगों ने ब्रह्मम संबंध लिया। इस दौरान मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र शाह, जयेश श्रॉफ, अमित नागर, हेतल शाह, वर्तिका नागर आदि ने दिव्येश बाबा साहब का अभिनंदन किया। संचालन आनंद पुरोहित ने किया। इस दौरान मंडल के सतीश नीमा, बिहारीलाल राय, सौरभ नागर, रवि राणा, अंतेश नीमा, रत्नेश नीमा, मनीष सांवरिया, अभिषेक कूलवाल, प्रमोद नीमा, विपुल नागर, आशीष दिसावल, पारुल शाह, कविता श्रॉफ, विशाल नीमा, दिव्या शीतल नागर, अनीता नागर आदि सदस्य उपस्थित थे।