Notice: Undefined variable: _SESSION in /home/u937512882/domains/avnews.in/public_html/index.php on line 1
श्री महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव की आज से शुरुआत
Sunday, October 1, 2023
Homeउज्जैन समाचारश्री महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव की आज से शुरुआत

श्री महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव की आज से शुरुआत

आज होगा उद्घाटन समारोह, कल निकलेगी सकल जैन समाज की संयुक्त सुप्रभात फेरी

अक्षरविश्व न्यूज.उज्जैन। सकल जैन समाज की सामूहिक सुप्रभात रैली का आयोजन कल सुबह किया जाएगा। आज से जन्म कल्याणक महोत्सव की शुरुआत हो जाएगी और शाम को फ्रीगंज स्थित आचार्यश्री विद्यासागर भवन प्रांगण में उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा।

श्री महावीर स्वामी जन्म कल्याणक समिति से जुड़े अनिल गंगवाल ने बताया कि भगवान महावीर स्वामी का जन्मोत्सव समाजजन धूमधाम से मनाएंगे। आज से महोत्सव की शुरुआत हो रही है। आज शाम 7 बजे से फ्रीगंज स्थित आचार्यश्री विद्यासागर जैन अतिथि भवन प्रांगण में महोत्सव का उद्घाटन समारोह होगा। इस अवसर पर धार्मिक तंबोला, भाग्य का खेल तथा स्वर संगम स्पर्धा का आयोजन होगा और भजन संध्या भी आयोजित की जाएगी। कल 2 अप्रैल को शाम 7:30 बजे नमक मंडी स्थित श्री चंद्रप्रभु जैन मंदिर में श्री जिनेंद्र भक्ति कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें भजन गायक अमन जैन द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।

इसी दिन दोपहर 1:30 बजे से विशाल महिला सम्मेलन आयोजित होगा। इससे पूर्व सुबह 5:45 बजे से दिगम्बर और श्वेताम्बर सकल जैन समाज की संयुक्त सुप्रभात फेरी निकाली जाएगी जो शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित जैन मंदिरों से निकलेगी और सुबह 7 बजे फवारा चौक स्थित महावीर कीर्ति स्तंभ पर सामूहिक ध्वज वंदन का कार्यक्रम आयोजित होगा। तत्पश्चात स्वल्पाहार कार्यक्रम होगा। 3 अप्रैल को महावीर जयंती के अवसर पर नमक मंडी स्थित श्री चंद्रप्रभु जैन मंदिर से शोभायात्रा सुबह 8 बजे से निकाली जाएगी।

शोभायात्रा यहां से आरंभ होकर नमक मंडी, छोटा सराफा, कंठाल, नई सड़क, दौलतगंज, तोपखाना पटनी बाजार, छत्री चौक, बड़ा सराफा होते हुए पुन: मंदिर पर आकर समाप्त होगी। इसके बाद यहां भगवान महावीर के कलशाभिषेक होंगे। इसी दिन महावीर तपोभूमि पर भी शाम 4 बजे से रथ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। शाम 5 बजे से जन्म कल्याणक अभिषेक शुरू होगा। इसके बाद वात्सल्य भोज और पालना झूलाना कार्यक्रम होगा।

भगवान महावीर जन्म कल्याणक का निकलेगा वरघोड़ा

श्री महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति के संयोजक डॉ. संजीव जैन, संजय जैन खलीवाला, प्रफुल्ल गादिया ने बताया कि 2 अप्रैल को ही संस्था सृजन द्वारा बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन श्री शांतिनाथ जैन मंदिर छोटा सराफा पर दोपहर 2 से 4 बजे तक आयोजित की जाएगी। 3 अप्रैल को महिला सम्मेलन महाकाल परिसर हीरा मिल रोड़ पर आयोजित होगा। सम्मेलन के मुख्य अतिथि डॉ. दीपशिखा नाहर सर्जन कैंसर के प्रति जागरूकता पर संबोधित करेंगी। डॉ. अरूणा सेठी प्राचार्य एवं डीन विधि महाविद्यालय जैन समाज की ज्वलंत समस्याओं पर अपने विचार रखेंगी। सम्मेलन में मुमुक्षु सलोनी भंडारी का समिति द्वारा बहुमान किया जाएगा।

4 अप्रैल को प्रात: 8 बजे भगवान महावीर जन्म कल्याणक का वरघोड़ा श्री ऋषभदेव मंदिर खाराकुआ से आचार्य देवेश श्री वीररत्न सूरीश्वरजी ,डॉ. आचार्य मुक्तिसागर सुरीश्वरजी , आचार्य देवेश श्री पद्मभूषणरत्न सूरीश्वरजी मसा, आचार्य श्री मतिचंद्रसागरजी सूरीश्वरजी, आचार्य अचलरत्न सागर सूरीश्वरजी, गणिवर्य आदर्शरत्न सागरजी , महेन्द्र मुनिजी , साध्वी मुक्ति दर्शना श्रीजी, साध्वी शीलपूर्णा श्रीजी ा, साध्वी भक्तिरेखा श्रीजी, साध्वी स्वर्णज्योति श्रीजी , प्रवचन प्रभाविका महासती ख्यातिश्रीजी आदि ठाणा की निश्रा में निकलेगा। इसके पश्चात सकल श्वेतांबर जैन समाज का स्वामी वात्सल्य सामाजिक न्याय परिसर आगर रोड़ पर होगा।

4 अप्रैल को महावीर भक्ति (महिला सांझी) का कार्यक्रम महाकाल परिसर हीरा मिल रोड़ पर शाम 7.30 बजे से होगा। 5 अप्रैल को जैन सोशल ग्रुप सागर द्वारा समाज के बालक-बालिकाओं का सांस्कृतिक कार्यक्रम संध्या 7.30 बजे से महाकाल परिसर हीरा मिल रोड़ पर होगा। समिति के सहसंयोजक वरूण श्रीमाल, रजत मेहता, राजेश पटनी, अश्विन मेहता, सुशील जैन, आशा पालरेचा, सरिता रत्नबोहरा, निर्मला कांठेड़, अंजू मनोज सुराना, सीमा दुग्गड़, श्वेता भंडारी, संगीता गादिया ने सभी समाजजनों से परिवार सहित श्री महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के 4 दिवसीय कार्यक्रमों में आने की अपील की है।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर