Monday, December 11, 2023
Homeउज्जैन समाचारश्री महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव : कार्यक्रमों का निर्धारण, 4 अप्रैल को...

श्री महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव : कार्यक्रमों का निर्धारण, 4 अप्रैल को चल समारोह का आयोजन

अक्षरविश्व प्रतिनिधि .उज्जैन। शहर में महावीर जयंती जन्म कल्याणक महोत्सव की तैयारी प्रारंभ हो गई है। चार अप्रैल को भगवान महावीर स्वामी का जन्म दिवस समारोह पूर्वक बनाया जाएगा। इसके लिए कार्यक्रमों का निर्धारण कर दिया गया हैं। 4 अप्रैल को शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा।

श्री महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति के द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 2 अप्रैल को दोपहर 2 बजे से शांतिनाथ जैन मंदिर छोटा सराफा, शांति नाथ जी की धर्मशाला पर बालक-बालिकाओं की चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। तीन अप्रैल को सुबह 6 बजे सामुहिक प्रभात फेरी श्री ऋषभदेव मंदिर खाराकुंआ से निकाली जाएगी। दोपहर डेढ़ बजे से रंगमहल धर्मशाला नईपेठ में महिला सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

4 अप्रैल को सुबह 8 बजे श्री ऋषभदेव मंदिर खाराकुंआ से भगवान महावीर जन्म कल्याणक का वरघोड़ा निकाला जाएगा। सकल श्वेताम्बर जैन समाज का स्वामी वात्सल्य दोपहर 12 बजे सामाजिक न्याय परिसर आगर रोड पर होगा। रंगमहल धर्मशाला नईपेठ में शाम 7.30 बजे महावीर भक्ति का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 5 अप्रैल को शामको धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम रंगमहल धर्मशाला में होगा।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर