उज्जैन। 20 दिन पहले हुई सगाई से नाखुश युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पंवासा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है।
इसी प्रकार इंदौख के युवक ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। मंजू पिता मोती नायडू 21 वर्ष निवासी गुलमर्ग बाग कालोनी, मक्सीरोड़ को उसके पिता ने मंगलवार शाम फांसी पर लटके देखा। मोती नायडू ने बताया कि मंजू की 20 दिन पहले अशोक नगर के युवक से सगाई हुई थी।
तभी से वह नाखुश थी। फैक्ट्री से घर लौटा तो देखा मंजू ने साड़ी से फांसी लगा ली है। इधर पूरसिंह पिता नातू सिंह 45 वर्ष निवासी इंदौख को उसके भाई शंकर सिंह ने जहर खाने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया था जहां देर रात उसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। शंकरसिंह ने बताया कि पूरसिंह के 4 बच्चे हैं। वह खेत से घर नहीं लौटा तो देखने गया था जहां पूरसिंह अचेत अवस्था में पड़ा था।
बाइक की टक्कर से घायल वृद्ध की उपचार के दौरान मौत
उज्जैन। दोस्त के साथ बाइक से घर लौट रहे वृद्ध को पीछे से बाइक चालक ने टक्कर मार दी। अस्पताल में उपचार के दौरान वृद्ध की मृत्यु हो गई जबकि दोस्त का उपचार जारी है। हरिराम पिता रतिराम आंजना 60 वर्ष निवासी असलावदा अपने दोस्त विक्रम सिंह गुर्जर के साथ किसी कार्यक्रम में शामिल होने इंगोरिया गया था वहां से बाइक पर सवार होकर सोड़ंग के रास्ते घर लौट रहा था तभी ढाबलाफंटा पर पीछे से आये बाइक चालक ने टक्कर मार दी। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां हरिराम की मृत्यु हो गई और विक्रम का उपचार जारी है। भैरवगढ़ थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम करवाया है।