Advertisement

सफाईकर्मी पर तलवार तानने वाला पकड़ाया

चिमनगंज मंडी पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। फाजलपुरा की गली नंबर 3 में गीला और सूखा कचरा अलग कर देने की बात को लेकर हुए विवाद में सफाई कर्मचारी पर तलवार तानकर मारपीट करने वाले शख्स के खिलाफ चिमनगंज मंडी पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा डालने, मारपीट एवं अभद्रता करने का प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपी कादर को गिरफ्तार किया है।

घटना शनिवार सुबह 7 से 7.30 बजे के बीच की है। फाजलपुरा में सफाईकर्मियों की टीम काम कर रही थी। गली नंबर 3 में कचरा कलेक्शन वाहन नहीं जाता इसलिए हैंडकार्ट से कचरा एकत्रित किया जाता है। सफाई कर्मचारी फैजान पिता जफर खान निवासी हेलावाड़ी हैंडकार्ट लेकर कचरा कलेक्शन करने के लिए गया था।

Advertisement

फैजान ने बताया रोज की तरह मैं कचरा संग्रहण कर रहा था। लोगों से सूखा और गीला कचरा अलग-अलग डलवाया जा रहा था तभी वहां रहने वाला कादर गीला-सूखा कचरा एक साथ डाल रहा था। मैं उसे कचरा अलग-अलग कर डालने को कहा। इस बात पर कादर ने थप्पड़ मारते हुए धक्का दिया और अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी। इसकी सूचना मैंने संबंधित अधिकारियों को दी और चिमनगंज मंडी थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

वीडियो में तलवार तानते नजर आया
इस घटना का 15 सेकंड का वीडियो भी सामने आया है जिसमें कादर तलवार निकालते हुए दिख रहा है और लोगों की भीड़ उसे रोकने की कोशिश कर रही है। वह तलवार लेकर फैजान के पीछे भी दौड़ा था। बड़ी संख्या में थाने पहुंचे सफाईकर्मियों ने यह वीडियो भी चिमनगंज मंडी पुलिस को सौंपा है।

Advertisement

मामले में प्रकरण दर्ज किया है और तलवार निकालकर मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।
गजेंद्र पचौरिया
टीआई, थाना चिमनगंज

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें