इंदौर में सिविल इंजीनियर ने सुसाइड कर लिया। उसने फांसी लगाने के पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा है। जिसमें परिवार से माफी मांगी है। इंजीनियर के बड़े पापा उसे लेकर एमवाय अस्पताल पहुंचे थे। फिलहाल पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त किया है। अब मामले में जांच की जा रही है।
एमआईजी पुलिस के मुताबिक अमित (25) पुत्र सुरेश राठौर ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार में बड़े पापा दिलीप अमित को लेकर शनिवार को एमवाय अस्पताल पहुंचे थे। प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि अमित पेशे से सिविल इंजीनियर था। जो घर से ही काम करता था। उसने एक सुसाइड नोट लिखा है। जिसमें परिवार की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाने की बात कही है। परिवार से माफी मांगते हुए अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को बताया है।
बताया जाता है कि अमित के परिवार में शादी थी। दो दिनों से वह यहां लगा हुआ था। शुक्रवार को पूरा काम निपटने के बाद वह शादी से घर लौट आया। घर पर इस दौरान उसका बड़ा भाई भी था। अमित इसके बाद अपने कमरे में ही था। जहां उसने जान दे दी। अमित के पिता फांयनेस कंपनी में काम करते हैं।