सीहोर। सीहोर-भोपाल हाईवे पर नापलाखेड़ी के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में करीब 9 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर किया गया है। जानकारी के अनुसार मंडी थाना अंतर्गत ग्राम नापलाखेड़ी के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 9 लोग घायल हो गए, घायलों में 4 छोटे बच्चे भी शामिल हैं।
सभी घायलों को डायल 100 की मदद से जिला अस्पताल लाया गया था, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से भोपाल रैफर कर दिया गया। कार देवास से भोपाल की और जा रही थी, तभी कार चालक को नींद का झोंका आ गया। और नापलाखेड़ी के पास अनियंत्रित होकर पलटी खाते हुए गिर गई। हादसा रात करीब 3 बजे का बताया जा रहा है। सभी को उपचार के बाद भोपाल रैफर किया गया है। मंडी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।