सुरक्षा गार्ड के बेटे ने फांसी लगाकर जान दी

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। इंदौर-नागदा बायपास स्थित तिरुपति प्लेटिनम में एक 21 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना उस समय हुई जब युवक अपने पिता से अलाव जलाने के लिए लकड़ी लेने का बोलकर छत पर गया था। तिरुपति प्लेटिनम निवासी हीरालाल सोलंकी, जो महाकाल मंदिर में सुरक्षा गार्ड है, मंगलवार की रात जब घर पर सभी खाना खा रहे थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इसी दौरान उनका पुत्र दीपेश सोलंकी (21) वहां आया और बोला कि ठंड लग रही है, अलाव तापना है। पिता ने उसे छत पर रखी लकडिय़ां लाने को कहा। जब दिपेश काफी देर तक नीचे नहीं लौटा, तो उसकी मां प्रेमलता उसे देखने छत पर बने कमरे की ओर गईं। वहां दरवाजा अंदर से बंद था। अनहोनी की आशंका होने पर जब उन्होंने खिड़की से झांकातो दीपेश पंखे के फंदे से लटका हुआ दिखाई दिया। घटना की सूचना तुरंत नीलगंगा थाना पुलिस को दी गई। रात करीब 2 बजे पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।









