Wednesday, October 4, 2023
Homeउज्जैन समाचारसोना-चांदी सस्ते.. फिर भी सराफा में ग्राहकी कमजोर

सोना-चांदी सस्ते.. फिर भी सराफा में ग्राहकी कमजोर

2800 रु. चांदी तो सोने में 550 रुपए की गिरावट

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन बीते दस दिनों में चांदी के दाम में करीब 2800रुपए प्रतिकिलो की गिरावट आई है। सोने के दाम भी 550 रुपए प्रति दस ग्राम तक घटे हैं। बावजूद इसके लग्नसरा के आखिरी दिनों में सराफा बाजार में ग्राहकी कमजोर चल रही है।

सराफा व्यवसायी संजय सोनी के मुताबिक उज्जैन सराफा बाजार में 16 जून को सोने के दाम 60 हजार 600 रुपए प्रति दस ग्राम थे, जबकि उसी दिन चांदी के भाव 72 हजार 300 रुपए प्रतिकिलो थे। वहीं आज मंगलवार को इसके दस दिना बाद चांदी के दाम 69 हजार 500 रुपए प्रतिकिलो तथा सोने के दाम 60 हजार 50 रुपए प्रति दस ग्राम रहे। बीते दस दिनों में चांदी में लगभग 2800 रुपए और सोने में 550 रुपए की मंदी आई है।

उन्होंने यह भी बताया कि सोने और चांदी के दाम गिरने के बावजूद सराफा बाजार में ग्राहकी कमजोर है। इसके पीछे उन्होंने कारण बताया कि लग्नसरा के अब एक-दो दिन और शेष रह गए हैं। आवश्यकता के अनुसार वैवाहिक आयोजन वाले घरों में सोने और चांदी की खरीदी पहले हो जाती है। ऐसे में सोने और चांदी के दाम घटने के बावजूद ग्राहकी कमजोर है।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर