Monday, December 4, 2023
Homeउज्जैन समाचारसोमवती-हरियाली अमावस्या, उमड़े श्रद्धालु, शहर में जाम

सोमवती-हरियाली अमावस्या, उमड़े श्रद्धालु, शहर में जाम

शिप्रा व सोमकुंड में पर्व स्नान… शाम को भगवान महाकालेश्वर की दूसरी सवारी

सोमवती-हरियाली अमावस्या, उमड़े श्रद्धालु, शहर में जाम

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:श्रावण अधिकमास में 54 साल बाद सोमवार को सोमवती हरियाली अमावस्या का महासंयोग पर शिप्रा व सोमकुंड में पूर्व स्नान हुआ। देशभर से श्रद्धालु स्नान, दान व महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचे। महाकालेश्वर मंदिर से शाम 4 बजे श्रावण मास में भगवान महाकालेश्वर की दूसरी सवारी भी निकलेगी।

DSC 0146

सोमतीर्थ कुंड में बारिश का जल जमा होने तथा सीढिय़ों पर गाद होने के कारण कुंड में स्नान करने पर रोक लगाई गई है। कुंड के चारों ओर बैरिकेड लगाकर इसे बंद कर दिया गया है। स्नान के लिए बैरिकेडस् पर फव्वारे लगाए गए थे। स्नान के बाद महादेव के दर्शन-पूजन किया गया। का विधान है। मान्यता है सोमकुंड में स्नान व सोमेश्वर महादेव के दर्शन से भक्तों को अश्वमेध यज्ञ करने के समान पुण्य फल प्राप्त होता है।

दूधेश्वर महादेव का पूजन होगा, युवतियां धानी मुक्का खेलेंगी

हरियाली अमावस्या पर दूध तलाई स्थित श्री दूधेश्वर महादेव मंदिर में पूजन का विधान है। युवतियां उत्तर वर की कामना से श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की दूज को घर में ज्वारे बोती है। इसके बाद नित्य पूजा अर्चना कर मनोकामना मांगती है। हरियाली अमावस्या पर व्रत पूर्ण होता है और युवतियां दूधतलाई में ज्वारे विसर्जित करती है। युवतियां सखियों के साथ धानी मुक्का भी खेलती है।

DSC 0154

महाकालेश्वर की आज दूसरी सवारी चन्द्रमोलेश्ववर स्वरूप में देंगे दर्शन

श्रावण-भाद्र माह में निकलने वाली भगवान महाकालेश्वर की दूसरी सोमवार को भगवान महाकालेश्वर,चंद्रमौलेश्वर के रूप में पालकी तथा हाथी पर मनमहेश के रूप में विराजित होकर निकलेंगे। सवारी किे पूर्व सभामंडप में भगवान चन्द्रमोलेश्वर का विधिवत पूजन-अर्चन होगा। भगवान चन्द्रमोलेश्वर पालकी में विराजित होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे।

सवारी का परंपरागत मार्ग

महाकाल चौराहा, गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार और कहारवाडी से होती हुई रामघाट पहुंचेगी। जहॉ क्षिप्रा नदी के जल से भगवान का अभिषेक और पूजन-अर्चन किया जावेगा। इसके बाद सवारी रामानुजकोट, मोढ की धर्मशाला, कार्तिक चौक खाती का मंदिर, सत्यीनारायण मंदिर, ढाबा रोड, टंकी चौराहा, छत्री चौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार और गुदरी बाजार से होती हुई पुन: श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचेगी।

DSC 0164

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर