Monday, December 4, 2023
Homeउज्जैन समाचारSocial साइट्स पर आया एक और संकट, पिंक WhatsApp से रहे सावधान!

Social साइट्स पर आया एक और संकट, पिंक WhatsApp से रहे सावधान!

लिंक खोलते ही चोरी हो जाती है जानकारी, सायबर क्राइम की एडवाइजरी

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन। इंटरनेट मीडिया के अलग-अलग माध्यमों पर लोगों को फंसाकर उनके रुपये लूटने साजिश चलती रहती है। अब नया तरीका पिंक वाटसएप नाम की धोखघड़ी होने लगी है। वाट्सएप अपडेट करने के नाम से लोगों का डाटा चोरी कर उनके खाते में सेंधमारी की जाती है।

हालांकि उज्जैन में इस तरह का कोई मामला सामने नहीं आया है,लेकिन भोपाल सहित प्रदेश के कुछ शहरों में इस तरह की धोखधड़ी सामने आने के बाद राज्य साइबर क्राइम ने एडवाइजरी जारी की है। सोशल सोशल साइट्स पर पिंक वाट्सएप का एक नया संकट आया है। मोबाइल पर आने वाली पिंक वाट्सएप की लिंक को खोलते ही जानकारी चोरी हो जाती है। प्रदेश के राज्य के बड़े शहरों सोशल साइट्स पर पिंक वाट्सएप को अपडेट करने के आ रहे संदेश को लेकर लोग परेशान है और इस लिंक से धोखधड़ी के कुछ मामले सामने आए है।

राज्य साइबर क्राइम ने इसे लेकर एडवाइजरी जारी कर की है। लिंक के रुप में पहुंचने वाला यह संदेश एक तरह से वाट्सएप घोटाला है, जो आपके फोटो, नंबर निजी और बैंक संबंधित जानकारी चोरी करने के लिए है। इससे सावधान रहने की जरूरत है।

अधिक सुविधाओं का प्रलोभन

वाट्सएप को अपडेट करने का संदेश आता है तो जाहिर सी बात है लोग इस पर अमल कर ही लेते हैं। इससे फोन का सारा डाटा, निजी जानकारी हैकर के पास चली जाती है। वायरल संदेश में प्रलोभन दिया जाता हैं कि लिंक पर क्लिक करते ही पिंक व्हाट्सएप डाउनलोड हो जाएगा और पहले से ज्यादा सुविधाओं देने वाला होगा। साइबर एक्सपर्ट के अनुसार असल में यह एक फिशिंग लिंक है। लिंक को खोलते ही वह फोन से संवेदनशील जानकारी चोरी हो जाती है। फोन को रिमोट की तरह कंट्रोल करता है। धोखाधड़ी करने वाले इस पिंक वाट्सएप के जरिए यूजर्स को अपने जाल में फंसा रहे हैं। इससे सावधान रहने की जरुरत है। क्योंकि अगर कोई यूजर पिंक व्हाट्सएप लिंक पर क्लिक करेगा तो उसका फोन हैक हो सकता है। निजी जानकारी के साथ बैंक खाता भी खाली किया जा सकता है।

उज्जैन में पिंक वाट्सएप का कोई मामला सामने नहीं आया है।ऑनलाइन वर्क,लेन-देने,सोशल मीडिया,सोशल साइट्स के उपयोग में सतर्कता और सायबर क्राइम से बचने के लिए राज्य सायबर सेल द्वारा समय-समय पर के लिए राज्य सायबर क्राइम सेल द्वारा एडवाइजरी जारी की जाती है।
रश्मि खरिया,एसपी सायबर सेल उज्जैन।

इस तरह करें खुद को सुरक्षित

  • सबसे पहले अपने मोबाइल से फर्जी ऐप डाउनलोड तुरंत हटा दे।
  • केवल आधिकारिक गूगल प्लेट स्टोर या आइओएस एप स्टोर से ही एप को अपडेट करें।
  • पासवर्ड, क्रेडिट या डेबिट कार्ड की जानकारी आनलाइन साझा करने से बचें।
  • किसी भी तरह के फोरवर्डेंड मैसेज के बारे में गूगल या एक्सपर्ट से राय लें।
जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर