Wednesday, May 31, 2023
Homeब्यूटी एंड फैशनस्किन केयर के लिए करें कच्चे आम का इस्तेमाल

स्किन केयर के लिए करें कच्चे आम का इस्तेमाल

विटामिन सी से युक्त कच्चा आम आपकी त्वचा के कई तरह के फायदे देता है। गर्मियों के मौसम में त्वचा पर होने वाली समस्याएं जैसे स्किन ड्राई होना, मुंहासे, ऑयली स्किन,टैनिंग जैसी समस्याओं के लिए भी यह बहुत ही फायदेमंद माना जाता है।

कच्चे आम के त्वचा पर फायदे

गर्मियों के मौसम में त्वचा को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है जैसे- झुर्रियां, महीन रेखाएं, कील-मुंहासे, टैनिंग, ऑयली स्किन। इन सभी समस्याओं के कारण त्वचा ड्राई होने लगती है और चमक भी जाने लगती है।

कच्चे आम में पाए जाने वाले पोषक तत्व त्वचा को इन सभी समस्याओं से दूर रखने में मदद करते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन-ए, सी बहुत ही अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं जो त्वचा को कई तरह की समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। इसके अलावा एजिंग के लक्षण भी कम होते हैं। त्वचा के दाग-धब्बे भी दूर होते हैं।

कच्चे आम और ओटमील का फेसपैक

ओटमील में पाए जाने वाले 18 तरह के एमिनो एसिड त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीसेप्टिक गुण भी मौजूद होते हैं जो त्वचा के रोम छिद्रों को खोलकर चेहरे को कई तरह के फायदे देते हैं। आप कच्चे आम और ओटमील से बना फेसपैक त्वचा पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

कैसे करें इस्तेमाल

सामग्री

  • कच्चा आम – 2
  • ओटमील – 2-3 चम्मच
  • बादाम – 5-6
  • कच्चा दूध – 3-4 चम्मच

बनाने की विधि

  • सबसे पहले आप कच्चे आम, ओटमील और बादाम को अच्छे से पीस लें।
  • फिर एक बर्तन में 3 चीजों का मिलाकर उसमें दूध मिलाएं।
  • सारी चीजों को आपस में अच्छे से मिला लें। फिर आप चेहरे पर पैक को लगाएं।
  • 15 मिनट के बाद आप चेहरे को सादे पाने से धो लें।
  • आप हफ्ते में 2-3 बार इस फेस पैक का चेहरे पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

बेसन और कच्चे आम का फेसपैक

बेसन आपकी त्वचा पर रंगत और निखार लाने में मदद करता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स चेहरे की रंगत बढ़ाने में मदद करते हैं। आप कच्चे आम और बेसन से बना फेसपैक चेहरे पर लगा  सकते हैं।

कैसे बनाएं फेसपैक

सामग्री

  • कच्चे आम – 3-4
  • शहद – 2 चम्मच
  • दही – 2 चम्मच
  • हल्दी पाउडर – 2 चम्मच

बनाने की विधि

  • सबसे पहले आप कच्चे आम को पीस लें और एक पेस्ट तैयार कर लें।
  • फिर आप उसमें बेसन, दही, शहद और हल्दी मिलाएं।
  • सारी सामग्री को अच्छे से मिलाएं और फिर आप अपने चेहरे पर लगाएं।
  • 15 मिनट के बाद आप चेहरा ठंडे पानी से धो लें।
  • हफ्ते में दो बार आप इस फेसपैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।
जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर

error: Alert: Content selection is disabled!!