Tuesday, May 30, 2023
Homeउज्जैन एक्टिविटीस्वयंसेविका अर्पिता ने मुंबई में किया योग

स्वयंसेविका अर्पिता ने मुंबई में किया योग

उज्जैन। शासकीय माधव विज्ञान महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना महिला इकाई की स्वयंसेविका अर्पिता आंजना ने मुंबई विश्वविद्यालय के संयोजन में आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर में भागीदारी की।

इस शिविर में अर्पिता आंजना ने योग की प्रस्तुति दी। शिविर से लौटने के पश्चात अर्पिता का महाविद्यालय के प्राचार्य, अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा विभाग उज्जैन संभाग डॉ. अर्पण भारद्वाज द्वारा अभिनंदन किया गया।

राष्ट्रीय सेवा योजना जिला संगठक डॉ. प्रदीप लाखरे, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शशि जोशी, डॉ. शेहला इसहाक, डॉ रेखा खन्ना, डॉ. अनिल पाण्डेय, डॉ शोभा शौचे, डॉ. शुभांगी वैद्य उपस्थित रहे।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर

error: Alert: Content selection is disabled!!