Advertisement

हमें वैक्शीन मौत से बचाती है- हनुमन्तैया

चिड़ार युवा संगठन ने वैक्सीन कितनी सुरक्षित है और उससे जुड़े सवालों पर परिचर्चा की

Advertisement

उज्जैन। वैक्सीनेशन होने के बाद जितने भी स्टडीज हुई हैं, रिसर्चेस चल रही है अभी तक कोई बड़ा साईड इफेक्ट नहीं हुआ है। किसी की मौत वैक्सीनेशन से नहीं हुई कुछ लोग बड़ा चढ़ाकर फैला रहे हैं यह एकदम गलत है। ये बात सही है कि वैक्सीनेशन के पहले ही डोज के बाद एकदम इम्यूनिटी नहीं बढ़ती। वैक्सीनेशन के बाद हल्का बुखार होता है, लेकिन यदि तेज बुखार होता है तो डॉक्टर को दिखाएं, वैक्सीन की वजह से इग्नोर न करें। यह बात चिड़ार युवा संगठन के फेसबुक लाईव शो पर डॉ. शैली हनुमन्तैया दिल्ली ने कही।

धर्मेन्द्र गोईया एवं मोहन चंदेल ने बताया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम में वैक्सीन कितनी सुरक्षित है और उससे जुड़े सवालों पर परिचर्चा का आयोजन फेसबुक लाईव शो के माध्यम से 2 मई रविवार शाम 6.30 बजे हुआ। जिसमें उज्जैन, इंदौर सहित प्रदेश के अन्य शहरों से समाजजनों ने हिस्सा लिया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें