Saturday, December 9, 2023
Homeउज्जैन समाचारहर खेत को सिंचाई का पानी और हर घर को नल से...

हर खेत को सिंचाई का पानी और हर घर को नल से जल मिलेगा -मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

बडग़ाँव (कटनी) में विकास पर्व में शामिल हुए, 313 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन

हर खेत को सिंचाई का पानी और हर घर को नल से जल मिलेगा -मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

अक्षरविश्व न्यूज . उज्जैन:मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में सिंचाई का रकबा लगातार बढ़ाया जा रहा है। विभिन्न सिंचाई योजनाओं के माध्यम से हर खेत तक पानी और जल-जीवन मिशन द्वारा हर घर में नल से जल पहुँचाया जाएगा।

कटनी क्षेत्र के लिये 1011 करोड़ रूपये की बहोरीबंद उद्वहन माइक्रो सिंचाई परियोजना स्वीकृत हुई है। परियोजना से 80 हजार एकड़ में सिंचाई होगी और कटनी तहसील के 5, बहोरीबंद के 86 गाँव, रीठी के 17 और स्लीमनाबाद के 43 गाँवों को पानी मिलेगा।

जल-जीवन मिशन से कटनी जिले में रीठी जनपद के 109 और कटनी जनपद के 50 ग्रामों सहित जिले के पठारी क्षेत्र के 159 गाँवों में अब आसानी से घर-घर नल से जल पहुँचेगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान गुरुवार को कटनी जिले के बडग़ाँव में विकास पर्व में विशाल जन-समुदाय को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने क्षेत्र के 313 करोड़ रूपये से अधिक के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने क्षेत्र के विकास के लिये कई घोषणाएँ कीं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में बहनों के सशक्तिकरण के निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर