Advertisement

हिमाचल की युवती के साथ पकड़ाया नसीम, दिल्ली से आया था उज्जैन, जेल भेजा

मोबाइल में अश्लील वीडियो-फोटो मिलने का आरोप, टीआई बोले- मोबाइल जब्त, जांच करवा रहे …

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। हिमाचल प्रदेश के कसौली की रहने वाली युवती को लेकर दिल्ली से उज्जैन आए मुस्लिम युवक को गुरुवार सुबह महाकाल चौराहे से बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पकड़ा और फिर उसे पीटते हुए महाकाल थाना पुलिस के हवाले कर दिया। युवक का नाम नसीम अकरम है जो दिल्ली का रहने वाला है। वह युवती के साथ महाकाल मंदिर क्षेत्र की एक होटल में ठहरा हुआ था। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि युवक के मोबाइल में युवती सहित अन्य लड़कियों के अश्लील वीडियो और फोटो मिले हैं।

दरअसल, बजरंग दल को मुस्लिम युवक और हिंदू युवती के बारे में सूचना मिली थी। दोनों एक होटल में जा रहे थे लेकिन उससे पहले ही बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने उन्हें पकड़ लिया। इस दौरान युवक से नाम पूछा तो उसने गलत नाम बताया लेकिन सख्ती की तो सही नाम नसीम अकरम बताया। उसने कहा वह युवती के साथ महाकाल दर्शन करने आया है। इसके बाद उसकी पिटाई कर दी। कार्यकर्ताओं ने इसकी सूचना महाकाल पुलिस को भी दी। जिसके बाद पुलिस जवान मौके पर पहुंचे और नसीम अकरम को बाइक से थाने ले गए।

Advertisement

2 दिन पहले पकड़ाया था जफर
बता दें कि दो दिन पहले भी ऐसा ही मामला सामने आया था जिसमें जफर खान नामक युवक धोती-कुर्ता और रुद्राक्ष की माला पहनकर त्रिपुंड लगाकर महाकाल मंदिर में प्रवेश कर रहा था। इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़कर उसकी पिटाई करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया था।

इनका कहना
युवक अलग होटल में रुका था और युवती अलग होटल में रुकी थी। दोनों शाम को वापस भी निकलने भी वाले थे। युवती के दादा-दादी के घर के पास से ही युवक रहता है इसलिए दोनों एक-दूसरे को जानते हैं। अश्लील वीडियो-फोटोज के आरोपों पर युवक के मोबाइल को जब्त कर जांच की जा रही है। उस पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर जेल भेज दिया है, जबकि युवती को वन स्टॉप सेंटर भेजा है। युवती के परिजनों से बात की है वह शुक्रवार को उज्जैन आएंगे।
– गगन बादल, टीआई, थाना महाकाल

Advertisement

 

Related Articles

Write a review