Notice: Undefined variable: _SESSION in /home/u937512882/domains/avnews.in/public_html/index.php on line 1
होटल श्री गंगा पर नगर निगम ने लगाया 1 लाख का जुर्माना
Sunday, October 1, 2023
Homeउज्जैन समाचारहोटल श्री गंगा पर नगर निगम ने लगाया 1 लाख का जुर्माना

होटल श्री गंगा पर नगर निगम ने लगाया 1 लाख का जुर्माना

होटल श्री गंगा पर नगर निगम ने लगाया एक लाख का जुर्माना

उज्जैन। मंगलवार को नगर निगम के अधिकारियों ने होटल श्री गंगा पर सफाई व्यवस्था और यहां लगे कचरा निष्पादन प्लांट का निरीक्षण किया। प्लांट बंद पाये जाने पर होटल पर एक लाख का जुर्माना लगाया गया।

शहर को साफ, स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने तथा पर्यावरण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसका पालन कराने के लिये नगर निगम द्वारा दुकानों, होटलो, रेस्टोरेंट इत्यादि की जांच की जा रही है साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने, गंदगी पाए जाने पर जुर्माने की कार्रवाई भी की जा रही है।

मंगलवार को उपायुक्त स्वास्थ्य संजेश गुप्ता की मौजूदगी में स्वास्थ्य अधिकारी संजय कुलश्रेष्ठ, मुकुल मेश्राम, विजय गोयल द्वारा देवास रोड स्थित श्री गंगा होटल का निरीक्षण किया गया। जहां अधिकारियों ने यहां लगे कचरा निष्पादन प्लांट को बन्द पाया इस पर होटल पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

आज से शुरू हुआ जनसेवा का अभियान का दूसरा चरण

उज्जैन। मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान का दूसरा चरण बुधवार से प्रारम्भ हो गया है। इसके तहत लोगों से संबंधित लंबित आवश्यकत कार्यों को प्राथमिकता से निपटाया जाएगा। एक दिन पहले इसे लेकर कलेक्टर ने अधिकारियों की बैठक भी ली थी और आज से अभियान में नागरिकों को दी जाने वाली ६७ सेवाओं के आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए थे।

जन सेवा अभियान के तहत आज से नागरिकों को प्रदान की जाने वाली चिन्हांकित 67 सेवाओं से संबंधित आवेदनों का निराकरण शत-प्रतिशत किया जाएगा। अभियान 31 मई तक चलेगा। 16 से 25 मई तक प्रत्येक ग्राम और प्रत्येक शहरी वार्ड में विशेष शिविर लगाए जाएंगे।

शिविर में उक्त 67 सेवाओं से संबंधित नवीन आवेदन भी लिए जाएंगे। इनका निराकरण 15 जुलाई तक कराया जाएगा। अभियान के तहत मुख्य रूप से नए नल कनेक्शन के मांग पत्र, हैंडपंप सुधार, भवन अनुज्ञाा, फायर एनओसी, टे्रड लायसेंस, मृत्यु पश्चात नामांतरण आदि के लंबित मामले प्राथमिकता से निपटाये जाएंगे। निदान के लिए झोन और सेक्टरवार अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर