Advertisement

होमगार्ड जवानों ने रामघाट पर दो महिलाओं को डूबने से बचाया

सुबह 5 बजे शिप्रा स्नान कर रही थी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

हरियाणा से उज्जैन देवदर्शन के लिए आई थी

उज्जैन। हरियाणा से आई दो महिलाएं आज सुबह ५ बजे रामघाट पर शिप्रा स्नान कर रही थी। इसी दौरान गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। इनके साथ आए लोगों ने शोर मचाया तो घाट पर तैनात होमगार्ड जवानों ने नदी में कूदकर बचा लिया।

Advertisement

होमगार्ड के रामघाट प्रभारी ईश्वरलाल चौधरी ने बताया कि हरियाणा निवासी शंकुतला पति सतीश कौशिक ५४ साल, कांता पति लेखराज कौशिक 52 वर्ष शुक्रवार को अपने परिजनों के साथ यात्री बस से उज्जैन देवदर्शन के लिए आई। आज सुबह ये लोग रामघाट पर शिप्रा स्नान के लिए पहुंचे। शंकुतला और कांता स्नान के दौरान गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। घाट पर मौजूद परिजनों ने उन्हें देखा तो शोर मचा दिया।

घाट पर तैनात होमगार्ड जवान विजेंद्र भागोला और रोहित शर्मा ने देखा तो नदी में कूद गए। दोनों महिलाओं को बचाकर घाट पर ले आए। रामघाट और दत्त अखाड़ा घाट पर पूर्व में कई लोगों की नदी में डूबने से मौत हो चुकी है। इसलिए यहां पर निगम प्रशासन ने सूचना बोर्ड के साथ ही रैलिंग भी लगाई हैं। पिछले दिनों हुई बारिश से नदी का जल स्तर बढ़ा हुआ है और रैलिंग भी डूबी हुई हैं।

Advertisement

Related Articles

Write a review