होली पर उज्जैन से गुजरने वाली 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े

उज्जैन। होली के त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेल प्रशासन ने यात्रियों की भारी भीड़ और अतिरिक्त मांग को देखते हुए तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की अवधि को विस्तार दिया है। रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार, अब ये ट्रेनें मार्च के अंत तक अपनी सेवाएं देंगी, जिससे होली के दौरान कंफर्म टिकट मिलना आसान हो सकेगा। इस फैसले से विशेष रूप से उत्तर प्रदेश, बिहार और हरियाणा की ओर जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बांद्रा टर्मिनस-भिवानी साप्ताहिक स्पेशल (09005/09006)- बांद्रा टर्मिनस से चलने वाली इस ट्रेन का अंतिम फेरा पहले 25 फरवरी तक था, जिसे अब बढ़ाकर 25 मार्च (प्रत्येक बुधवार) कर दिया गया है। वापसी में भिवानी से यह ट्रेन अब 27 मार्च तक हर शुक्रवार को चलेगी।
मुंबई सेंट्रल-भिवानी स्पेशल (09001/09002)-मुंबई सेंट्रल से यह ट्रेन अब 27 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को संचालित होगी। वहीं, भिवानी से वापसी की दिशा में यह ट्रेन 28 मार्च तक हर बुधवार और शनिवार को अपनी सेवाएं देगी।
गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल (09451/09452)- लंबी दूरी की इस महत्वपूर्ण ट्रेन का संचालन अब गांधीधाम से 27 मार्च तक हर शुक्रवार को किया जाएगा। भागलपुर से वापसी में यह ट्रेन अब 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी।









