Advertisement

अक्षय कुमार, डिंपल कपाड़िया और टाइगर श्रॉफ ने किए बाबा महाकाल के दर्शन

उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार को बॉलीवुड के दिग्गज सितारे अभिनेता अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और जानी-मानी अदाकारा डिंपल कपाडिय़ा पहुंचे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

तीनों सुबह करीब 6 बजे मंदिर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान नंदी जी का विशेष पूजन किया और उनके कान में मनोकामना कही। कलाकारों ने गर्भगृह की देहरी से बाबा महाकाल को जल अर्पित कर आशीर्वाद लिया। दर्शन कर जैसे ही सितारे मंदिर से बाहर निकले, वहां मौजूद प्रशंसकों ने उन्हें घेर लिया।

अपने पसंदीदा कलाकारों की एक झलक पाने और सेल्फी की लोगों में होड़ मच गई। सुरक्षाकर्मियों को भीड़ नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एसएन सोनी ने कलाकारों का स्वागत-सत्कार किया। मीडिया से ें सितारों ने कहा कि बाबा के दरबार में आकर उन्हें असीम शांति मिली है और उन्होंने देश की सुख-समृद्धि व तरक्की के लिए प्रार्थना की है।

Advertisement

Related Articles

Write a review