अगर आपका बच्चा भी होता है छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा तो अपनाएं ये टिप्स

कहा जाता है कि गुस्सा इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन होता है। बहुत से पेरेंट्स भी अपने बच्चों की गुस्सा करने की आदत से परेशान होते हैं। इस आदत से अपने बच्चों को बचाने के लिए पेरेंट्स तरह-तरह के उपाय भी करते हैं पर कुछ खास फायदा नहीं होता है। शुरुआत से ही बच्चों को गलत और सही के बीच फर्क सिखाने से गुस्सा करने की आदत से बचा जा सकता है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ऐसे में आज हम आपको बताएंगे ऐसे 5 प्वाइंट्स जिनकी मदद से आप अपने बच्चों की गुस्सा करने की आदत से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।

1. समझने और समझाने की करें कोशिश

  • बच्चे की गुस्सा होने के पीछे कोई ना कोई वजह जरूर होती है।
  • ऐसे में पेरेंट्स होने के नाते आपको पता लगाना चाहिए कि आपका बच्चा गुस्सा क्यों हो रहा है।
  • कारण पता लगाने के बाद आप बच्चों को उनकी गलती के बारे में प्यार से बताना चाहिए।
  • अक्सर बच्चे किसी कंफ्यूजन या छोटी सी बात को दिल पर लगा लेते हैं।
  • यही कारण है कि बच्चों का प्वाइंट समझने और उन्हें अपना प्वाइंट समझाकर हल खोजा जा सकता है।

2. नहीं करनी चाहिए बच्चों की पिटाई

  • कई बार बच्चों को अंदर ही अंदर कोई बात बहुत परेशान कर रही होती है जिसकी वजह से वो चिड़चिड़े हो जाते हैं।
  • पेरेंट्स को इसके पीछे की वजह के बारे में पता लगना चाहिए।
  • स्कूल में टीचर और फ्रेंड से जाकर पता लगना चाहिए कि कहीं आपके बच्चे को किसी तरह की कोई दिक्कत तो नहीं।

कुछ एक्टिविटी कराएं

  • हर किसी को कुछ ना कुछ करना काफी अच्छा लगता है।
  • ऐसे में आपके बच्चे को किस एक्टिविटी को करने में ज्यादा मजा आता है वो उससे करवाएं।
  • बहुत से बच्चों को कलरिंग बुक में कलर करना अच्छा लगता है तो कुछ को डांस करना।
  • अगर आप उनकी मनपसंद एक्टिविटी उनके साथ बैठ कर करेंगे तो उन्हें और भी अच्छा लगेगा।
  • इससे बच्चा आपको दोस्त समझेगा और आपसे सारी बातें शेयर करेगा।

5. कुछ खाने का दें

  • गुस्सा शांत करने के लिए आप बच्चों को उनका कोई फेवरेट चीज भी खाने के लिए दे सकते हैं।
  • टॉफी और चॉकलेट आमतौर पर हर बच्चा पसंद करता है। इन चीजों की मदद से भी गुस्सा शांत किया जा सकता है।

Related Articles