Advertisement

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

उज्जैन। उन्हेल के पास स्थित ग्राम कडिय़ा निवासी 18 वर्षीय युवक आशीष पिता बाबूलाल मकवाना रविवार को किसी काम से ग्राम चिरोला गया था। वहां से लौटते वक्त उसकी बाइक को रात करीब 8 बजे पिपलौदा फंटा के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। उन्हेल पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

बाइक दुर्घटना में तराना के दो युवक घायल
उज्जैन। शॉपिंग करने उज्जैन आए तराना के दो युवक लौटते वक्त बाइक दुर्घटना में घायल हो गए। घायलों के नाम आयुष पिता हरिनारायण शर्मा (26) और रितिक पिता अशोक यादव (29) दोनों निवासी तराना हैं। रविवार को दोनों शॉपिंग के लिए बाइक से उज्जैन आए थे। लौटते वक्त उनकी बाइक को जायसवाल पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही अज्ञात बाइक ने टक्कर मार दी। तराना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें