Advertisement

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा

अक्षरविश्व न्यूज . उज्जैन:आगर रोड स्थित बकानिया फंटे पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

Advertisement

पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने बताया घट्टिया के ढाबला गोरी ग्राम के रहने वाले 26 वर्षीय अवतार पिता दरबार सोलंकी किसान है।

वे बकानिया वेयर हाउस पर रखे हुए आलू लेने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान फंटे पर अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे के बाद ग्रामीणों की सूचना पर एंबुलेंस पहुंची और गंभीर हालत में घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया।

Advertisement

जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक की पत्नी सहित दो बच्चे हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें