अभा संजा लोकोत्सव 18 सितंबर से

By AV NEWS

प्रतिकल्पा शिखर सम्मान पद्मश्री भूरीबाई को प्रदान किया जाएगा

उज्जैन।प्रतिकल्पा सांस्कृतिक संस्था द्वारा 16वां अभा संजा लोकोत्सव 18 से 25 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। वर्ष 2022 का प्रतिकल्पा शिखर सम्मान पद्मश्री भूरीबाई को प्रदान किया जाएगा। भूरीबाई को उनके जनजाति समाज की कलाकृतियों को कैनवास पर उतारकर विश्व स्तर पर प्रचारित करने के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए दिया जा रहा है।सचिव कुमार किशन ने बताया कि आठ दिवसीय संजा लोकोत्सव का आयोजन जनजातीय कला एवं संस्कृति पर केंद्रित होगा। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार, संगीत नाटक अकादमी नई दिल्ली आदि के सहयोग से आयोजित संजा लोकोत्सव में इस वर्ष ग्राम बिछड़ोद और पानबिहार के दर्शक भिन्न-भिन्न राज्यों के लोक एवं जनजातीय संस्कृति व कला के साक्षी बनेंगे।

23 सितंबर को पान बिहार, 24 सितंबर को ग्राम बिछड़ोद एवं 25 सितंबर को उज्जैन में कालिदास अकादमी के मंच पर महाराष्ट्र का लावणी एवं कोली नृत्य, तेलंगाना का लम्बाडी एवं माथूरी नृत्य, पंजाब का भांगड़ा एवं लोहड़ी नृत्य, उड़ीसा का मयूरभंज छाऊ,उत्तर प्रदेश का झूमर और कर्मा, मध्यप्रदेश का बैगा परधौनी, मालवा का संजा नृत्य रूपक एवं कानग्वालिया नृत्य प्रस्तुत होगा। डॉ. शिव चौरसिया अध्यक्ष, डॉ. पल्लवी किशन निदेशक, डॉ. शैलेंद्र कुमार शर्मा, प्रकाशेंद्र माथुर, राकेश शर्मा, डॉङ अनीता चौधरी आदि ने मालवा के इस प्रतिष्ठित आयोजन से जुडऩे का आव्हान किया है।

Share This Article