Advertisement

अभिनेता Armaan Kohli, ड्रग्स मामले में बॉम्बे HC से मिली ज़मानत

ड्रग्स के एक मामले में पिछले एक साल से ज्यादा वक्त से जेल में बंद अभिनेता अरमान कोहली के लिए राहत की खबर आई है. बॉम्बे हाई कोर्ट ने उनकी ज़मानत की याचिका मंज़ूर कर ली है. कोर्ट ने उन्हें एक लाख रुपये के व्यक्तिगत बॉन्ड पर ज़मानत देने का आदेश दिया है. कोहली को पिछले साल नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ड्रग्स से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया था.

Advertisement

कई बार खारिज हुई याचिकाएं

इसी साल फरवरी में एनडीपीएस कोर्ट में अरमान कोहली की तरफ से अंतरिम ज़मानत के लिए याचिका लगाई गई थी. कोहली की तरफ से याचिका में कहा गया था कि वो अपने बीमार माता-पिता से मिलना चाहते हैं इसलिए उन्हें 14 दिनों की अंतरिम जमानत दी जाए. हालांकी कोर्ट ने उनकी याचिका को नामंज़ूर कर दिया था. बाद में उन्होंने दो दिनों की अंतरिम ज़मानत की अपील की थी.  इससे पहले विशेष अदालत और बॉम्बे हाई कोर्ट ने उनकी ज़मानत याचिकाएं खारिज कर दी थीं.

Advertisement

पूरा मामला

आपको बता दें कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने पिछले साल जुलाई में दावा किया था कि उन्होंने एक शख्स से 25 ग्राम मेफेड्रोन जब्त किया था. इसके अलावा अरमान कोहली के आवास से 1.2 ग्राम कोकीन जब्त की गई थी. कोहली और कथित पेडलर्स सहित पांच अन्य को अगस्त में गिरफ्तार किया गया था. एनसीबी ने अरमान का फोन भी जब्त किया था, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि उन्हें एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल से संबंधित तस्वीरों और चैट के रूप में आपत्तिजनक सबूत मिले हैं.

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें