अवंतिका गैस कंपनी दे रही पीएनजी कनेक्शन, यू कर सकते हैं आवेदन

खाना पकाने के लिए पाइप लाइन प्राकृतिक गैस सुरक्षित, भरोसेमंद और किफायती
उज्जैन। एलपीजी संकट के बीच अवंतिका गैस कंपनी ने पीएनजी कनेक्शन देना तेज कर दिए हैं। इस संबंध में कंपनी ने अपने मार्केटिंग प्रतिनिधियों के नंबर भी जारी किए है। दरअसल उज्जैन में पीएनजी की सप्लाई यूं तो करीब 10 साल पहले शुरू हो गई थी। लेकिन लोगों के बीच इसका रूझान कम ही रहा है। अधिकतर लोग पीएनजी की बजाए एलपीजी पर भरोसा करते हैं। इसकी वजह सिलेंडर की उपलब्धता है। हालांकि खाड़ी जंग के बाद अब एलपीजी का संकट भी शहर में खड़ा हो गया है। ऐसे में अवंतिका गैस कंपनी ने अपनी कोशिशें तेज कर दी है। कंपनी प्रबंधन के अनुसार पाइपलाइन प्राकृतिक गैस सुरक्षित, भरोसेमंद और किफायती है।
70 प्रतिशत जगह पर नेटवर्क
कंपनी के मुताबिक पीएनजी का व्यापक नेटवर्क उज्जैन में है। उज्जैन शहर के लगभग 70 फिसदी एरिए को कवर किया जा रहा है। इनमें महानंदा नगर, महाश्वेता नगर, क्षिप्रा विहार, ऋषि नगर, इंद्रा नगर, वेद नगर, वसंत विहार, नानाखेड़ा, सिंधी कॉलोनी, गीता कॉलोनी, सेठी नगर जैसे इलाके शामिल हैं।
पीएनजी के फायदे
1. प्राकृतिक और पर्यावरण अनुकुल
2. सुविधाजनक (न बुकिंग की टेंशन, न उठाने और रखने की परेशानी)
3. एलपीजी सिलेंडरों द्वारा घेरी जाने वाली जगह का बचाव।
4. किफायती (उपयोगकर्ता से उपयोग की गई पीएनजी की मात्रा के अनुसार शुल्क लिया जाता है
5. 24&7 सप्लाई (पाइपलाइन के माध्यम से लगातार असीमित सप्लाई)
6. सुरक्षित, क्योंकि पाइप से सप्लाई होती है तो कोई स्टोरेज नहीं रहतरा, हवा से हल्की होने की वजह से लीक होने में एलपीजी की तरह जमाव नहीं होता, 3 सुरक्षा वाल्व कंपनी लगा के देती है।
अगर आप भी पीएनजी कनेक्शन लेना चाहते हैं तो अवंतिका गैस लिमिटेड कंपनी की वेबसाइट, क्यूआर कोड या नीचे दिए नंबरों पर कॉल कर सकते हैं।
मोहित गुप्ता 7470557727
पीयूष लोडवाल 8989982577
विजय मालवीय 9039355995
हरीश सोनी 6260690554
सीताराम 8103842674
मनमोहन वाडिया 9753242385









