गुवाहाटी:असम-मिजोरम बॉर्डर पर असम के सुरक्षाबलों और मिजोरम के नागरिकों के बीच झड़प के साथ फायरिंग भी हुई है। इस हिंसा में असम पुलिस के 6 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।
खुद असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। वहीं कछार के एसपी समेत कम से कम 50 कर्मी हिंसा में घायल हो गए हैं।
सीमा पार से लगातार हो रही गोलीबारी के बीच जंगल में मौजूद असम पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कछार के पुलिस अधीक्षक निंबालकर वैभव चंद्रकांत समेत कम से कम 50 कर्मी गोलीबारी और पथराव में घायल हो गए हैं।