अस्पताल में हंगामा करने के आरोप में पुलिस ने पीटा

उज्जैन। सोमवार देर रात एक युवक को शराब के नशे में जिला अस्पताल में हंगामा करने के आरोप में पुलिस जवानों ने पीट दिया जिसमें वो घायल हो गया। जिला अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है।घायल सचिन पिता जीवनदास बैरागी (24) निवासी इंदौरगेट ने बताया कि वो कार टैक्सी चलाता है। सोमवार को उसकी कार में मौजूद दर्शनार्थी के परिवार का बच्चा बीमार हो गया और लगातार उल्टी किए जा रहा था। जब वे लोग चरक अस्पताल पहुंचे तो वहां न डॉक्टर थे न अन्य जिम्मेदार स्टॉफ। बच्चे की हालत बिगड़ रही थी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
इस कारण जल्दी इलाज शुरू करवाने के लिए उसने स्टॉफ को बुलाने का प्रयास किया। लंबे समय तक पुकारने के बाद भी डॉक्टर नहीं आए। इसी बीच कमरों से बाहर आई दो नर्सों ने पुलिस बुला ली और उसे शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप में पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की, जिससे उसके सिर और शरीर में जगह-जगह चोंटे आई है। घायल सचिव का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसका कहना है कि दो पुलिस जवानों ने उसे बुरी तरह पीटा, इस कारण उसकी यह हालत हुई है।









