Advertisement

आंध्रप्रदेश पुलिस ने महाकाल थाना क्षेत्र की होटल में दी दबिश

आत्महत्या के लिये प्रेरित करने वाले दो लोग गिरफ्तार

Advertisement

उज्जैन। आंध्रप्रदेश के वेल्लूर थाना पुलिस ने महाकाल थाना क्षेत्र की होटलों में सर्चिंग के बाद आत्महत्या के लिये प्रेरित करने के मामले में फरार दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि वेल्लूर में पिछले दिनों एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली थी जिसके पास से मिले सुसाइड नोट में जगदीश और सुरेश के द्वारा आत्महत्या के लिये प्रेरित करने और दबाव बनाने का उल्लेख था। इसी आधार पर वेल्लूर पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश की जिनकी मोबाइल लोकेशन उज्जैन में मिली। उज्जैन सायबर सेल और महाकाल थाना पुलिस की मदद से दोनों आरोपियों को क्षेत्र की होटल से गिरफ्तार किया गया है।

Advertisement

सीएसपी आ रहे प्लेन से

वेल्लूर पुलिस की टीम द्वारा गिरफ्तार किये गये जगदीश और सुरेश की गिरफ्तारी लेकर दोनों को उज्जैन कोर्ट में पेश कर आंध्र पुलिस अपने साथ ले जाएगी। इसके लिये सीएसपी प्लेन से इंदौर के रास्ते उज्जैन पहुंच रहे हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें