आज का राशिफल ( 17 अक्टूबर 2023 )

By AV NEWS

मेष :आजीविका प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। आय का स्थायी साधन बनेगा। व्यावसायिक लाभ से संतुष्ट रहेंगे। अपने अधीनस्थ लोगों से कम सहयोग मिलेगा। शुभांक-3-5-7

वृषभ:कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। परेशानी से मुक्ति मिलेगी। शत्रु परास्त होंगे। घर के सदस्य मदद करेंगे और साथ ही आर्थिक बदहाली से भी मुक्ति मिलने लगेगी। शुभांक-5-6-9

मिथुन: नौकरी में अधिकारी अनुकूल रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यवसाय में धन लाभ होगा। यात्रा संभव है। पर प्रपंच में ना पड़कर अपने काम पर ध्यान दीजिए। शुभांक-1-3-6

कर्क:स्वजनों से विवाद संभव है। कार्य विशेष में निराशा होगी। व्यवसाय में सामान्य लाभ होगा। वैचारिक द्वंद्व और असंतोष बना रहेगा। घर में शांति बनाए रखें। शुभांक-3-5-8

सिंह:दिनमान सहायक रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। सहोदरों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में उत्तम लाभ होगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-4-6-7

कन्या:  मानसिक उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। आर्थिक दबाव बना रहेगा। व्यवसायिक लाभ कम होगा। मन अशांत रहेगा। सभा गोष्ठियों में मान-सम्मान बढ़ेगा। शुभांक-2-4-7

तुला:कॅरियर में उन्नति के प्रयास सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में अनुभवी का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में विस्तार संभव है। महत्वपूर्ण कार्यों को आज ही निबटा लें। पारिवारिक विवाद टालें। शुभांक-4-6-8

वृश्चिक:कार्यक्षेत्र में मन नहीं लगेगा। बढ़ते व्यय से चिंतित रहेंगे। व्यवसाय में आय-व्यय सम रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। शुभांक-1-3-6

धनु:व्यक्तिगत संबंधों का लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यवसाय में लाभ होगा। नैतिक दायरे में रहें। पुरानी गलती का पश्चाताप होगा। शुभांक-2-4-5

मकर:पूर्व नियोजित कार्य में सफलता मिलेगी। बीमा आदि से अर्थ प्राप्ति संभव है। व्यवसाय में लाभ होगा। परिवार के साथ मनोरांजिक स्थल की यात्रा होगी। शुभांक-3-5-6

मकर:किसी घटना से विचलित रहेंगे। नौकरी में सम्मान बना रहेगा। व्यवसाय में लाभ का अवसर मिलेगा। रुका हुआ लाभ प्राप्त हो सकता है। धार्मिक यात्रा के योग हैं। शुभांक-2-5-7

मकर:कार्यक्षेत्र में श्रम की अधिकता रहेगी। यात्रा में असुविधा रहेगी। व्यवसाय में उतावलेपन से बचें। ज्ञान-विज्ञान की वृद्धि होगी, सज्जनों का साथ रहेगा।-शुभांक-2-5-7

Share This Article