आज का राशिफल ( 25 सितंबर 2023 )

By AV NEWS

मेष व्यवसायिक अभ्युदय भी होगा और प्रसन्नताएं भी बढ़ेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। घर में शुभ समाचारों का संचार होगा। शुभांक-6-7-9

वृषभ: यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा। बुजुर्गों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। प्रियजनों से समागम का अवसर मिलेगा। अवरुद्ध कार्य संपन्न हो जाएंगे। शुभांक-2-7-9

मिथुन: कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। शुभांक-3-7-8

कर्क: राजकीय कार्यों से लाभ। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होते रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कामकाज की अधिकता रहेगी। शुभांक-4-8-9

सिंह: व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। शत्रुभय, चिंता, संतान को कष्ट, अपव्यय के कारण बनेंगे। भ्रातृपक्ष में विरोध होने की संभावना है। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। शुभांक-3-6-9

कन्या: मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिय लाभ देगी। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। शुभांक-4-5-9

तुला: यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा। मेल मिलाप से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-7-9

वृश्चिक: मेहमानों का आगमन होगा। राजकीय कार्यों से लाभ। पैतृक संपत्ति से लाभ। नैतिक दायरे में रहे। पुरानी गलती का पश्चाताप होगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। शुभांक-2-7-9

धनु: आय के योग बनेंगे। संतान की उन्नति के योग हैं। कोई प्रिय वस्तु अथवा नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। सभा-गोष्ठियों में सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-3-6-9

मकर: अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। कोई प्रिय वस्तु अथवा नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। कार्य विशेष के लिए यात्रा संभव है। शुभांक-4-6-8

कुंभ: जीवन साथी अथवा यार-दोस्तों के साथ साझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। आलस्य का त्याग करें। शुभांक-1-3-7

मीन: लाभ में आशातीत वृद्धि तय है मगर नकारात्मक रुख न अपनाएं। जोखिम से दूर रहना ही बुद्धिमानी होगी। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। शुभांक-1-5-9

Share This Article