आज का राशिफल (27 दिसंबर 2023 )

By AV NEWS

मेष : यात्रा का दूरगामी परिणाम मिल जाएगा। कामकाज में आ रही बाधा को दूर कर लेंगे। सुविधा और समन्वय बना रहने से कामकाज में प्रगति बन जाएगी। यात्रा आवश्यक होगी। शुभांक-५-७-९

वृषभ: लेन देन में अस्पष्टता ठीक नहीं। मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन देन में आ रही बाधा दूर करने के प्रयास होंगे। शुभांक-६-८-९

मिथुन:  दुर्लभ स्वप्न साकार होंगे। आलस्य त्याग करें। पुरुषार्थ का सहारा लें। मेल मिलाप से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-७-८-९

कर्क: विवाद समाप्त होंगे। शुभ संदेशों से मन खिला खिला रहेगा। परेशानियां स्वत: ही दूर होती प्रतीत होगी। अध्ययन में रुचि पैदा होगी। समाज में मान बढ़ेगा। शुभांक-४-६-९

सिंह: शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होते रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। शुभांक-४-६-८

कन्या: आवेश में आना आपके हित में नहीं होगा। इसलिए व्यवहार व वाणी पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक परेशानी बढ़ेगी। पठन-पाठन में स्थिति कमजोर रहेगी। शुभांक-३-६-९

तुला:  व्यापार व नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी। आलस्य का त्याग करें। कार्यसिद्धि होने में देर नहीं लगेगी। आर्थिक लाभ उत्तम रहेगा। शैक्षणिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। शुभांक-५-७-८

वृश्चिक:  समय पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। धार्मिक कार्य में धन व्यय होगा। शुभांक-३-५-७

धनु: मेहमानों का आगमन होगा। राजकीय कार्यों से लाभ। पैतृक संपत्ति से लाभ। पुरानी गलती का पश्चाताप होगा। विद्यार्थियों को लाभ। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। शुभांक-३-६-७

मकर:  जीवनसाथी अथवा यार-दोस्तों के साथ साझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। बचते बचते कलह विवाद का डर रहेगा। इच्छित कार्य पूर्ण होंगे। शुभांक-३-५-७

कुंभ: कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंगे। नवीन उद्योगों के अवसर बढ़ेंगे। शुभांक-२-४-६

मीन:  अपनी गतिविधियों पर पुनर्विचार करें। वैचारिक द्वंद्व और असंतोष बना रहेगा। किसी सूचना से पूर्ण निर्णय संभव। सुख आरोग्य प्रभावित होगा। आय व्यय की स्थिति समान। शुभांक-३-५-७

Share This Article